एप्पल के फाउंडर स्टीव जॉब्स की पत्नी प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में पहुंची है। स्टीव जॉब्स दुनिया के जाने माने बिज़नस मेन है उनकी धर्मपत्नी का नाम लॉरेन है। लॉरेन अमेरिका से भारत महाकुंभ मे पुजा करने आई है। लॉरेन महंत कैलाशानंद गिरी की शिष्य है। महंत कैलाशानंद निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर और हरिद्वार में सिद्धपीठ दक्षिण काली मंदिर के पुजारी है। महंत कैलाशानंद ही लॉरेन के गुरू हैं। इस समय लॉरेन प्रयागराज में कैलाशानंद गिरी के कैंप में रुकी हैं।
जानिए लॉरेन कितने दिन तक महाकुंभ और भारत में रुकेंगी।

लॉरेन भारत में लगभग 10 से 12 दिन ही रुकेंगी। महाकुंभ से पहले लॉरेन देवाधि देव महादेव विश्वनाथ के दरबार में पहुंची और वाहा विधि विधान से पूजा अर्चना की। लॉरेन अपने गुरु कैलाशानंद गिरी के संपर्क में ही रहती है। उनका सारा प्रबंध कैलाशानंद गिरी महाराज निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर द्वारा ही करवाया गया है। बचे सभी दिनों मे लॉरेन महाकुंभ में ही रहेंगी और अपने गुरु के साथ ही विधि विधान से पूजा अर्चना भजन कीर्तन करेंगी।
लॉरेन कैलाशानंद गिरी की शिष्य कब बनी
महामंडलेश्वर कैलाशानंद गिरी जी महाराज एक सिद्ध महात्मा से साथ साथ सनातन धर्म परचारक भी है। वें देश विदेशों मे भ्रमण कर धर्म का प्रचार करने का काम भी करते है। लॉरेन विदेश मे ही महामंडलेश्वर कैलाशानंद गिरी जी से मिली और उनके विचारों से प्रभावित होकर अपना गुरु धारण किया। कैलाशानंद गिरी जी के विदेशों मे और भी हजारों की संख्या मे भक्त है। जिनमे सभी धर्म के है।
ये भी पढ़ें !