जितेंद्र शर्मा की रिपोर्ट
पहले दो बेटियों को ,बाद में महिला ने खाया जहर,हुई तीनों की मौत
पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरु की विदिशा। सोमवर की शाम को रीठा फाटक रोड पर काछी कुआ मोहल्ले में एक विवाहिता और उसकी दो बेटियों की अचानक तबियत खराब हो गई। परिजन तीनों को मेडिकल कालेज लेकर पहुंचे। लेकिन देर रात को तीनों को मौत हो गई। मृतकों में वर्षा उम्र 31 वर्ष पत्नी रितेश दांगी, उनकी बड़ी बेटी सेजल 12वर्ष और सानवी 9वर्ष शामिल है। कोतवाली पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया है। पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में जहरीला पदार्थ खाने से मौत होने की आशंका जताई गई है। हालांकि वास्तविक वजह पीएम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगी।
जानकारी के अनुसार सोमवार की शाम को रीठा फाटक मोहल्ले में एक विवाहिता वर्षा दांगी और उनकी दो बेटियोंं की तबिसत बिगडऩे पर परिजन उन्हे जिला मेडिकल कालेज लेकर पहुंचे। जहां देर रात को तीनों की मौत हो गई।
रितेश दांगी के छोटे भाई नीलेश दांगी ने बताया कि सोमवार शाम जब वह घर पहुंचा तो सानवी बेहोश जमीन पर पड़ी थी। वर्षा से इस बारे में पूछा तो उसने जवाब नहीं दिया। नीलेश ने रितेश को फोन लगाया। सानवी को लेकर अस्पताल पहुंचा। कुछ देर बाद रितेश वर्षा और सेजल को लेकर अस्पताल पहुंचा। बताया कि वर्षा उल्टियां कर रही थी, सेजल भी बेहोश थी। इलाज के दौरान सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात पहले सेजल, फिर वर्षा और सानवी ने दम तोड़ दिया।
– शाम को फोन पर हुई थी बात,कहा सब ठीक है-
रितेश दांगी ने बताया कि सोमवार शाम करीब 6 बजे उसकी पत्नी वर्षा से फोन पर बात हुई थी। उस समय वर्षा ने सब कुछ ठीक होने की जानकारी दी थी। नीलेश के फोन लगाने पर जब वह घर पहुंचा तो वर्षा को उल्टियां हो रही थीं।
– बेहस के बाद दोनों बेटियों के बाद खुद ने खाया जहर-
वर्षा दांगी के ममेरे भाई गोविंद दांगी ने घटना के पीछे पारिवारिक विवाद की आशंका जताई है। गोविंद का आरोप है कि रितेश से बहस के बाद वर्षा ने पहले दोनों बेटियों को जहरीला पदार्थ खिलाया,उसके बाद खुद खा लिया होगा। गोविंद ने कहा. वर्षा का मायका विदिशा जिले के थाननेर में है। वह दो भाइयों की इकलौती बहन थी। पिछले साल सावन के महीने में उसके पिता की मौत हो गई थी। बेटी और दो नवासियों की मौत की जानकारी मिलने के बाद वर्षा की मां की तबीयत भी बिगड़ गई। उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
– 13 साल पहले कपड़ा व्यापारी से हुई थी,वर्षा की शादी-
गोविंद दांगी ने बताया कि वर्षा की 13 साल पहले रितेश दांगी से शादी हुई थी। रितेश की कपड़े की दुकान है। जबकि सेजल और सानवी स्कूल में पढ़ती थीं। एक छोटी बेटी भी है।
इस मामले में कोतवाली थाना प्रभारी आनंद राज ने बताया कि तीनों शव का पीएम करा कर मर्ग कायम कर लिया गया है। मामला अत्महत्या और पारिवारिक विवाद का लग रहा है। मामले की पूरी जांच के बाद ही कारण सामने आएगा।

