Patrika Express

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    बीजामंडल: विदिशा की ऐतिहासिक धरोहर, जिसके दरवाजे आज भी बंद हैं

    August 14, 2026

    जंतर मंतर के बाद अब झारखंड में भी छात्रों का फूटा गुस्सा,पुलिस ने किया लाठी चार्ज

    August 10, 2026

    भारतीय मूल की “आभा नायर” बनी Zambia Supreme Court की पहली महिला जज |

    August 7, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Trending
    • बीजामंडल: विदिशा की ऐतिहासिक धरोहर, जिसके दरवाजे आज भी बंद हैं
    • जंतर मंतर के बाद अब झारखंड में भी छात्रों का फूटा गुस्सा,पुलिस ने किया लाठी चार्ज
    • भारतीय मूल की “आभा नायर” बनी Zambia Supreme Court की पहली महिला जज |
    • बांकीपुर सीट से मिली जन सुराज को जीत, अब प्रशांत किशोर बनेंगे विधायक
    • डार्क वेब पर बेची जा रही डिफेंस एजेंसी DRDO की डेटा, कीमत सुनकर चौक जाएंगे आप!
    • केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफा को लेकर केंद्र सरकार ने क्या कहा ?
    • सोनम वांगचुक ने अस्पताल में तोड़ा अनशन, जे.पी. नड्डा के हाथों किया अन्न ग्रहण |
    • प्रदर्शनकारी महिला पर तमाचा जड़ने वाले DCP, संदीप लांबा को सरकार ने जंतर मंतर से हटाया
    Facebook Twitter Instagram YouTube
    Patrika ExpressPatrika Express
    Demo
    • होम
    • खबरें
    • राजनीति
    • राज्य
      • उत्तर प्रदेश
      • हरियाणा
      • पंजाब
      • हिमाचल
      • उत्तराखंड
      • राजस्थान
      • मध्य प्रदेश
      • बिहार
      • गुजरात
    • लाइफस्टाइल
    • खेल
    • शिक्षा
    • मनोरंजन
    • इतिहास
    • हेल्थ
    • धर्म
    • बिजनेस
    • टेक्नोलॉजी
    • पॉडकास्ट
    • फैक्टचेक
    Patrika Express
    Home » बीजामंडल: विदिशा की ऐतिहासिक धरोहर, जिसके दरवाजे आज भी बंद हैं
    Blog

    बीजामंडल: विदिशा की ऐतिहासिक धरोहर, जिसके दरवाजे आज भी बंद हैं

    Utkarsh BarnwalBy Utkarsh BarnwalAugust 14, 2026Updated:August 14, 2026No Comments5 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
    बीजामंडल: जिसकी तर्ज पर बनी नई संसद की डिजाइन, आज तालों में कैद ऐतिहासिक धरोहर
     
    विदिशा। शहर का ऐतिहासिक विजय मंदिर, जिसे स्थानीय रूप से बीजामंडल कहा जाता है, विदिशा की पहचान और मध्यभारत की महत्वपूर्ण ऐतिहासिक धरोहरों में शामिल है। विशाल संरचना और अद्भुत स्थापत्य कला के कारण यह स्मारक देशभर में चर्चा का विषय रहा है। दावा किया जाता है कि नई संसद भवन की डिजाइन में भी बीजामंडल की स्थापत्य शैली से प्रेरणा ली गई है। इसके बावजूद विदिशा की यह ऐतिहासिक धरोहर आज भी बंद दरवाजों के पीछे है।
    प्राचीन वेदिशा, बेसनगर और भेलसा के नाम से पहचाने जाने वाले विदिशा में स्थित इस मंदिर का इतिहास काफी पुराना है। मंदिर परिसर की विशालता और स्थापत्य इसकी भव्यता को दर्शाते हैं। ऊंचे चबूतरे पर बने मंदिर में चारों दिशाओं से सीढ़ियां थीं। परिसर में प्राचीन प्रतिमाओं और स्थापत्य अवशेषों के साथ बेल-बूटों तथा यक्ष-यक्षिणियों की आकृतियां भी देखने को मिलती हैं।
     
    दशकों से विवादों में रहा बीजामंडल
    बीजामंडल लंबे समय से विवादों में रहा है। 1947 से 1964 के बीच मंदिर पर अधिकार को लेकर विवाद हुआ। इसके बाद परिसर में पूजा और नमाज दोनों पर रोक लगा दी गई। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण द्वारा मंदिर का मुख्य द्वार बंद कर दिया गया।
    1992 के समझौते के बाद हर नागपंचमी पर बाहर से प्रतीकात्मक पूजा की अनुमति दिए जाने की बात सामने आती रही है। वर्ष 2024 में गर्भगृह में पूजा की अनुमति, दोबारा सर्वे कराने और रिकॉर्ड में दर्ज ‘मस्जिद’ शब्द को हटाने की मांग भी उठी थी। हालांकि एएसआई ने 1951 की गजट का हवाला देते हुए पूजा की अनुमति नहीं दी।
     
    1991 में दीवार गिरी, सामने आया प्राचीन खजाना
    1991 में भारी बारिश के दौरान बीजामंडल की एक दीवार गिरने के बाद करीब 300 साल से बंद तहखाने और गलियारे सामने आए। यहां से 100 से अधिक प्राचीन मूर्तियां मिलने की जानकारी सामने आई। एएसआई ने वैज्ञानिक तरीके से खुदाई शुरू की। इस दौरान महिषासुरमर्दिनी, अष्टभुजी गणेश, सप्तमातृका पैनल, उमा-महेश्वर, विष्णु-लक्ष्मी, सूर्यदेव और कार्तिकेय सहित कई प्रतिमाएं मिलीं। कुछ प्रतिमाएं करीब आठ फीट तक ऊंची थीं।
    करीब एक महीने बाद खुदाई रोक दी गई और 1993-94 में उत्खनन पूरी तरह बंद हो गया। इसके बाद दोबारा खुदाई शुरू नहीं हो सकी।
     
    ताला खुलवाने लगातार प्रयास कर रहे हिंदू संगठन
    ऐतिहासिक विजय मंदिर का ताला खुलवाने और मंदिर में पूजा-अर्चना शुरू कराने की मांग को लेकर हिंदू संगठन लगातार प्रयास कर रहे हैं। संगठनों का कहना है कि बीजामंडल केवल ऐतिहासिक स्मारक नहीं, बल्कि विदिशा की धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत से जुड़ा स्थल है। श्रद्धालुओं को मंदिर के दर्शन और पूजा का अवसर मिलना चाहिए।
    हिंदू संगठनों की ओर से इस मांग को लेकर प्रशासन और संबंधित विभाग के समक्ष लगातार आवाज उठाई जा रही है। संगठन मंदिर के इतिहास और उपलब्ध दस्तावेजों का हवाला देते हुए विजय मंदिर के बंद दरवाजे खोलने की मांग कर रहे हैं।
    इतिहास, स्थापत्य और धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण बीजामंडल आज भी अपने संरक्षण, शोध और उचित पहचान की प्रतीक्षा कर रहा है। अब नजर इस बात पर है कि विजय मंदिर का ताला खुलवाने की मांग को लेकर चल रहे प्रयास किस दिशा में आगे बढ़ते हैं।
    जितेंद्र शर्मा की रिपोर्ट के अनुसार 
    Featured
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Utkarsh Barnwal
    • Website

    Related Posts

    जंतर मंतर के बाद अब झारखंड में भी छात्रों का फूटा गुस्सा,पुलिस ने किया लाठी चार्ज

    August 10, 2026

    भारतीय मूल की “आभा नायर” बनी Zambia Supreme Court की पहली महिला जज |

    August 7, 2026

    बांकीपुर सीट से मिली जन सुराज को जीत, अब प्रशांत किशोर बनेंगे विधायक

    August 3, 2026

    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Top Posts

    कौन है सोफिया अंसारी, सोशल मीडिया से हर महीने कमाती है करोडो रूपए

    March 10, 2025386

    प्रियंका गांधी के खिलाफ चुनाव आयोग पहुंची बीजेपी, ये है पूरा मामला

    October 14, 2023148

    कही आपका वाट्सऐप कोई और तो नहीं चला रहा? अभी यहां से करें चेक

    October 18, 2023122

    महाकुंभ में वायरल साध्वी हर्षा रिछारिया ने कहा “मैं साध्वी नहीं हूं”, ऐसे बनती है साध्वी तो

    January 15, 202598
    Don't Miss
    Blog

    बीजामंडल: विदिशा की ऐतिहासिक धरोहर, जिसके दरवाजे आज भी बंद हैं

    By Utkarsh BarnwalAugust 14, 20265

    बीजामंडल: जिसकी तर्ज पर बनी नई संसद की डिजाइन, आज तालों में कैद ऐतिहासिक धरोहर विदिशा।…

    जंतर मंतर के बाद अब झारखंड में भी छात्रों का फूटा गुस्सा,पुलिस ने किया लाठी चार्ज

    August 10, 2026

    भारतीय मूल की “आभा नायर” बनी Zambia Supreme Court की पहली महिला जज |

    August 7, 2026

    बांकीपुर सीट से मिली जन सुराज को जीत, अब प्रशांत किशोर बनेंगे विधायक

    August 3, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    Demo
    About Us
    About Us

    हम एक विश्वसनीय न्यूज़ & मीडिया वेबसाइट हैं जो आपको विभिन्न महत्वपूर्ण खबरों से अपडेट रखने का मौका प्रदान करते हैं। हमारा मिशन है वास्तविकता को साझा करना।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करे।
    Email Us: info@patrikaexpress.com, umedseo@gmail.com
    Contact:  +91 8950673371

    Facebook Twitter Instagram YouTube
    Our Picks

    बीजामंडल: विदिशा की ऐतिहासिक धरोहर, जिसके दरवाजे आज भी बंद हैं

    August 14, 2026

    जंतर मंतर के बाद अब झारखंड में भी छात्रों का फूटा गुस्सा,पुलिस ने किया लाठी चार्ज

    August 10, 2026

    भारतीय मूल की “आभा नायर” बनी Zambia Supreme Court की पहली महिला जज |

    August 7, 2026
    Most Popular

    कौन है सोफिया अंसारी, सोशल मीडिया से हर महीने कमाती है करोडो रूपए

    March 10, 2025386

    प्रियंका गांधी के खिलाफ चुनाव आयोग पहुंची बीजेपी, ये है पूरा मामला

    October 14, 2023148

    कही आपका वाट्सऐप कोई और तो नहीं चला रहा? अभी यहां से करें चेक

    October 18, 2023122
    © 2026 Patrika Express. CEO And Founder - Umade Rana. Designed by Umade Rana
    • Home Page
    • Contact
    • About Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.