भेरुंदा में बढ़े बस किराए के विरोध में छात्रों का प्रदर्शन
बस स्टैंड पर सैकड़ों विद्यार्थी जुटे, बोले- रियायती पास की स्थायी व्यवस्था हो
सीहोर भेरुंदा। पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान के गृह क्षेत्र भेरुंदा में मंगलवार को बढ़े हुए बस किराए को लेकर छात्रों का आक्रोश सड़क पर उतर आया। सैकड़ों छात्र-छात्राएं भेरुंदा बस स्टैंड पर एकत्र हुए और किराया वृद्धि के विरोध में प्रदर्शन किया।
छात्रों ने प्रशासन और बस ऑपरेटरों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए बढ़ा हुआ किराया वापस लेने की मांग की। विद्यार्थियों का कहना है कि आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं रोजाना भेरुंदा पढ़ने आते हैं। बस किराया बढ़ने से उनके परिवारों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है।
प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने कहा कि विद्यार्थियों के लिए रियायती बस पास की स्थायी व्यवस्था की जानी चाहिए, ताकि रोजाना आने-जाने में होने वाले खर्च से राहत मिल सके। छात्रों ने प्रशासन से बस किराए की जांच कराने और विद्यार्थियों के लिए उचित किराया निर्धारित करने की मांग की।
प्रदर्शन के दौरान कुछ समय के लिए बस स्टैंड और आसपास के मार्ग पर यातायात भी प्रभावित हुआ। छात्रों की भीड़ के कारण क्षेत्र में गहमागहमी का माहौल रहा। विद्यार्थियों ने चेतावनी दी कि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को आगे बढ़ाया जाएगा।
Trending
- भेरुंदा में बढ़े बस किराए के विरोध में छात्रों का प्रदर्शन
- बीजामंडल: विदिशा की ऐतिहासिक धरोहर, जिसके दरवाजे आज भी बंद हैं
- जंतर मंतर के बाद अब झारखंड में भी छात्रों का फूटा गुस्सा,पुलिस ने किया लाठी चार्ज
- भारतीय मूल की “आभा नायर” बनी Zambia Supreme Court की पहली महिला जज |
- बांकीपुर सीट से मिली जन सुराज को जीत, अब प्रशांत किशोर बनेंगे विधायक
- डार्क वेब पर बेची जा रही डिफेंस एजेंसी DRDO की डेटा, कीमत सुनकर चौक जाएंगे आप!
- केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफा को लेकर केंद्र सरकार ने क्या कहा ?
