20 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस के द्वारा जबरन सफ़दरजंग अस्पताल में भर्ती कराए जाने पर अन्ना हज़ारे ने अपनी प्रतिक्रिया दी है, उन्होंने कहा कि सरकार को संवाद करने की आवश्यकता है, इसके साथ उन्होंने यह भी कहा कि ‘उनके सब्र की परीक्षा न ले सरकार’, सरकार उनकी मांगों को सुने या न सुने लेकिन संवाद जरूर करे |
पिछले 20 दिनों से सोनम वांगचुक जंतर मंतर पर अनशन पर बैठ थे शनिवार के दिन दिल्ली पुलिस के द्वारा सफेद चादर की आड़ में सोनम वांगचुक को सफ़दरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया, इसके बाद ही अन्ना हज़ारे का बयान सामने आया |
जाने आखिर क्या है आंदोलन का कारण ?
सोनम वांगचुक और कॉकरोच जनता पार्टी इस प्रदर्शन के जरिए मौजूदा शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान की इस्तीफे की मांग कर रहे है और पिछले 21 दिनों से जंतर मंतर पर प्रदर्शनकारी विरोध प्रदर्शन कर रहे है नीट परीक्षा के साथ साथ अन्य परीक्षाओं में धांधली को लेकर इस प्रदर्शन की शुरुवात की गई थी |

