20 जुलाई के दिन शिक्षा व्यवस्था में सुधार और मौजूदा शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर युवाओं में आक्रोश देखने को मिला, जिसके बाद पुलिस और अन्य जवानों के द्वारा भीड़ को नियंत्रित करने के लिये लाठी चार्ज और आँसू के गोले भी चलाए गए , इसमे बड़े स्तर पर छात्र घायल भी हुए |
आखिर विजेता दहिया को CJP ने पार्टी से क्यों निकाला ?
20 जुलाई के प्रदर्शन के दौरान अधिक मात्र में सोशल मीडिया पर वीडियोज़ अपलोड किए गए, उनमे से एक विडिओ विजेता दहिया का भी आया, जिसमे वे मेट्रो स्टेशन पर बर्गर खाते दिखे, विडिओ के अनुसार कुछ लोगों ने उनसे प्रदर्शन में न शामिल होने को लेकर कुछ प्रश्न किए तो उन्होंने जवाब नहीं दिया |
विजेता दहिया को CJP ने सभी आधिकारिक पदों से बाहर कर दिया ?
विजेता दहिया के विडिओ को लेकर CJP ने कड़ा रुख अपनाया और विजेता दहिया को पार्टी के सभी आधिकारिक पदों से बाहर कर दिया CJP के ही एक और महत्वपूर्ण सदस्य सौरभ दास ने मीडिया से बात करते हुए बयान दिया कि सोशल मीडिया पर हुए वायरल विडिओ एवम अन्य कारणों से विजेता दहिया को पार्टी के पद से बाहर करने का निर्णय लेना पड़ा |
आपको बता दे की यह फैसला 20 जुलाई के दिन हुए प्रदर्शन के बाद लिया गया, जिसमे हजारों की संख्या में लोग जुड़े जिनमे लोगों में आक्रोश भी देखने को मिला, इसके बाद ही CJP ने विजेता दहिया को मुक्त करने का फैसला लिया |

