बिहार के बांकीपुर विधानसभा सीट पर जन सुराज को जीत मिली है,यह सीट इसलिए भी खास है क्योंकि इसी सीट से प्रशांत किशोर ने अपना पर्चा भरा था ,इसलिए अब प्रशांत किशोर ने इस सीट पर अपनी जीत दर्ज करा ली है , आपको बता दे कि बाँकीपुर के इस सीट पर वर्तमान के BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन इसका कार्यभार संभाल रहे थे परंतु उनके राज्यसभा जाने के बाद यह सीट खाली थी, इसके बाद ही यहाँ उपचुनाव हुए और इसके साथ ही प्रशांत किशोर को जीत मिली|
आखिर प्रशांत किशोर के लिए क्यों खास है ये जीत ?
प्रशांत किशोर के लिए ये जीत इसलिए भी खास है क्योंकि बांकीपुर विधानसभा के इस सीट पर पिछले 31 सालों से भारतीय जनता पार्टी का दबदबा रहा था और दूसरी ओर जनसुराज को राजनीति के अंदर प्रथम आधिकारिक जीत मिली |
आपको बता दे कि पिछले साल 2025 में हुए बिहार चुनाव में जन सुराज को शून्य सीट मिलने पर और प्रशांत किशोर के चुनाव न लड़ने पर उन्हे आलोचनाओ का सामना करना पड़ा था |
बाँकीपुर के सीट पर किसे कितने वोट मिले ?
इंडिया टुडे के एक रिपोर्ट के अंतर्गत जन सुराज के प्रशांत किशोर को 18 हजार वोटों से जीत मिली है उन्हे कुल वोट लगभग 63 हजार मिली है, इसके साथ ही उनके प्रतिद्वंदी बीजेपी के नीरज कुमार को 44 हजार वोट मिले है| इस सीट पर कुल 31 राउन्ड की मतगणना हुई है |
बिहार बीजेपी अध्यक्ष ने भी बधाई दी
प्रशांत किशोर के जीत को देखते हुए बिहार के बीजेपी अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि पार्टी के लिए बाँकीपुर विधानसभा सीट हमेशा से ही महत्वपूर्ण रहा है और पार्टी आगे भी इस सीट के लिए कार्य करती रहेगी इसी के साथ उन्होंने प्रशांत किशोर को भी जीत की बधाइयाँ दी हैं |

