Patrika Express

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    चुनाव से पहले ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद का नया दांव! यूपी में तीसरे मोर्चे की तैयारी

    November 11, 2026

    मदर डेयरी का दूध हुआ महंगा, कल से लागू होंगे नए रेट, जानिए अब कितने में मिलेगा एक लीटर

    November 11, 2026

    जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमला, CRPF जवानों पर बरसाईं गोलियां

    November 11, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Trending
    • चुनाव से पहले ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद का नया दांव! यूपी में तीसरे मोर्चे की तैयारी
    • मदर डेयरी का दूध हुआ महंगा, कल से लागू होंगे नए रेट, जानिए अब कितने में मिलेगा एक लीटर
    • जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमला, CRPF जवानों पर बरसाईं गोलियां
    • सड़क पर गाड़ी रोकने से पहले पुलिसकर्मियों को करना होगा ये काम, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई
    • राष्ट्रपति के बॉडीगार्ड के साथ दिवाली की रात हुआ ऐसा हादसा, सिर में जा लगी गोली
    • खुले सीवर ने छीन ली मासूम की हंसी, 4 साल के इमरान की तलाश में रातभर चला रेस्क्यू ऑपरेशन
    • दूसरी ट्रेन को रास्ता देने के दौरान हुआ हादसा, गुवाहाटी के पास एक्सप्रेस ट्रेन के डिब्बे उतरे
    • हरियाणा के छह परिवारों में पसरा मातम, मुजफ्फरनगर हादसे में बुझ गए छह घरों के चिराग
    Facebook Twitter Instagram YouTube
    Patrika ExpressPatrika Express
    Demo
    • होम
    • खबरें
    • राजनीति
    • राज्य
      • उत्तर प्रदेश
      • हरियाणा
      • पंजाब
      • हिमाचल
      • उत्तराखंड
      • राजस्थान
      • मध्य प्रदेश
      • बिहार
      • गुजरात
    • लाइफस्टाइल
    • खेल
    • शिक्षा
    • मनोरंजन
    • इतिहास
    • हेल्थ
    • धर्म
    • बिजनेस
    • टेक्नोलॉजी
    • पॉडकास्ट
    • फैक्टचेक
    Patrika Express
    Home » सड़क पर गाड़ी रोकने से पहले पुलिसकर्मियों को करना होगा ये काम, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई
    Haryana

    सड़क पर गाड़ी रोकने से पहले पुलिसकर्मियों को करना होगा ये काम, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

    Mayank KukrejaBy Mayank KukrejaNovember 11, 2026Updated:November 11, 2026No Comments0 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    गुरुग्राम में ट्रैफिक पुलिस की चेकिंग व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है। अब सड़क पर किसी वाहन को रोकने या चालान करने के दौरान पुलिसकर्मियों को बॉडी वॉर्न कैमरा पहनना अनिवार्य होगा। कैमरे के बिना वाहन रोकने पर संबंधित कर्मचारी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जा सकती है। यह फैसला दिवाली के दौरान एक होमगार्ड पर गिफ्ट के नाम पर वसूली के आरोप और उसकी गिरफ्तारी के बाद लिया गया है। आगे पढ़ें पूरी खबर।

    कार सवार से मांगा था दिवाली का गिफ्ट

    पूरा मामला 7 नवंबर का है जब गुरुग्राम में शंकर चौक के पास ट्रैफिक चेकिंग के दौरान एक होमगार्ड ने कार को रुकवाया। कार में एक युवक अपनी बहन के साथ सफर कर रहा था। आरोप है कि होमगार्ड ओमकार ने दिवाली की बधाई देने के बाद गिफ्ट की मांग शुरू कर दी। कार चालक ने UPI से पैसे देने की बात कही लेकिन होमगार्ड ने कथित तौर पर गिफ्ट हैम्पर लेने की इच्छा जताई।

    डैशकैम में रिकॉर्ड हुई पूरी घटना

    कार में लगे डैशकैम में यह बातचीत रिकॉर्ड हो गई। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। DLF फेज 3 थाने में होमगार्ड के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 308(2) के तहत जबरन वसूली का मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी ओमकार को गिरफ्तार किया और उसे ड्यूटी से हटाकर निलंबित कर दिया।

    पुलिस कमिश्नर ने जारी किए नए निर्देश

    मामले के बाद पुलिस कमिश्नर शिबास कविराज ने ट्रैफिक पुलिस के कामकाज में पारदर्शिता लाने के लिए निर्देश जारी किए हैं। अब वाहन चेकिंग और चालान की कार्रवाई बॉडी वॉर्न कैमरे की निगरानी में होगी। बिना कैमरे के वाहन रोकने वाले कर्मचारियों पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

    60 दिन में कंप्यूटर सिस्टम से बदलेगी तैनाती

    ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की तैनाती में भी बदलाव किया गया है। अब हर 60 दिन में कंप्यूटराइज्ड रैंडम सिस्टम के जरिए उनकी पोस्टिंग बदली जाएगी। इसके साथ ही किसी पुलिसकर्मी होमगार्ड या SPO के भ्रष्टाचार या अवैध वसूली में शामिल पाए जाने पर संबंधित जोनल अधिकारी और ट्रैफिक इंस्पेक्टर की जवाबदेही भी तय होगी।

    CCTV फुटेज पर रहेगी अधिकारियों की नजर

    पुलिस कंट्रोल रूम में ACP स्तर के अधिकारी CCTV कैमरों की नियमित निगरानी करेंगे। संदिग्ध गतिविधि या किसी तरह की अनियमितता सामने आने पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधिकारियों को अपने अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ बैठक कर भ्रष्टाचार और अनुचित व्यवहार के खिलाफ सख्त निर्देश देने को भी कहा गया है। वाहन चालकों से भी अवैध मांग या वसूली की शिकायत पुलिस तक पहुंचाने की अपील की गई है।

    Featured
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Mayank Kukreja
    • Website

    Related Posts

    चुनाव से पहले ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद का नया दांव! यूपी में तीसरे मोर्चे की तैयारी

    November 11, 2026

    मदर डेयरी का दूध हुआ महंगा, कल से लागू होंगे नए रेट, जानिए अब कितने में मिलेगा एक लीटर

    November 11, 2026

    जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमला, CRPF जवानों पर बरसाईं गोलियां

    November 11, 2026

    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Top Posts

    मल्लिका शेरावत ने इमरान हाशमी पर कसा था तंज, बोलीं- सांप का किस बेहतर था!

    October 21, 2026874

    कौन है सोफिया अंसारी, सोशल मीडिया से हर महीने कमाती है करोडो रूपए

    March 10, 2025398

    प्रियंका गांधी के खिलाफ चुनाव आयोग पहुंची बीजेपी, ये है पूरा मामला

    October 14, 2023153

    धनतेरस पर कब चमकेगी आपकी किस्मत? जानें तारीख, खरीदारी और पूजा का शुभ मुहूर्त

    October 24, 2026144
    Don't Miss
    Election Special

    चुनाव से पहले ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद का नया दांव! यूपी में तीसरे मोर्चे की तैयारी

    By Mayank KukrejaNovember 11, 20260

    उत्तर प्रदेश की राजनीति में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले एक नए गठबंधन की…

    मदर डेयरी का दूध हुआ महंगा, कल से लागू होंगे नए रेट, जानिए अब कितने में मिलेगा एक लीटर

    November 11, 2026

    जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमला, CRPF जवानों पर बरसाईं गोलियां

    November 11, 2026

    सड़क पर गाड़ी रोकने से पहले पुलिसकर्मियों को करना होगा ये काम, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

    November 11, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    Demo
    About Us
    About Us

    हम एक विश्वसनीय न्यूज़ & मीडिया वेबसाइट हैं जो आपको विभिन्न महत्वपूर्ण खबरों से अपडेट रखने का मौका प्रदान करते हैं। हमारा मिशन है वास्तविकता को साझा करना।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करे।
    Email Us: info@patrikaexpress.com, umedseo@gmail.com
    Contact:  +91 8950673371

    Facebook Twitter Instagram YouTube
    Our Picks

    चुनाव से पहले ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद का नया दांव! यूपी में तीसरे मोर्चे की तैयारी

    November 11, 2026

    मदर डेयरी का दूध हुआ महंगा, कल से लागू होंगे नए रेट, जानिए अब कितने में मिलेगा एक लीटर

    November 11, 2026

    जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमला, CRPF जवानों पर बरसाईं गोलियां

    November 11, 2026
    Most Popular

    मल्लिका शेरावत ने इमरान हाशमी पर कसा था तंज, बोलीं- सांप का किस बेहतर था!

    October 21, 2026874

    कौन है सोफिया अंसारी, सोशल मीडिया से हर महीने कमाती है करोडो रूपए

    March 10, 2025398

    प्रियंका गांधी के खिलाफ चुनाव आयोग पहुंची बीजेपी, ये है पूरा मामला

    October 14, 2023153
    © 2026 Patrika Express. CEO And Founder - Umade Rana. Designed by Umade Rana
    • Hindi News, Latest News, Breaking
    • Contact
    • About Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.