झारखंड की राजधानी रांची में प्रदर्शनकारियों ने पुराने विधानसभा के पास के बैरिकेडिंग को तोड़ दिया, इसके तुरंत बाद ही छात्रों ने प्रदर्शन जारी रखते हुए नए विधान सभा के पास पहुँच गए| इसके बाद ही पुलिस प्रशासन के द्वारा पहले वाटर कैनन का प्रयोग किया गया उसके बाद छात्रों पर लाठी चार की गई |
आखिर रांची में हो रहे प्रदर्शन के पीछे का कारण क्या है ?
झारखंड के रांची में JPSC-JSSC की परीक्षाओं में धांधली और गड़बड़ी को लेकर छात्रों का गुस्सा फूटता दिखाई दे रहा है, छात्रों ने झारखंड के विभिन्न परीक्षाओ में गड़बड़ी को लेकर आक्रोश जताई है |
मुख्यमंत्री आवास के पास भी हुआ प्रदर्शन ?
प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री आवास के बाहर धरना प्रदर्शन करना प्रारंभ किया जिसका नेतृत्व bjp नेता द्वारा किया जा रहा था, बीजेपी नेता बाबूलाल मरांडी ने परीक्षाओ में गड़बड़ी को लेकर CBI जांच की मांग की थी, प्रदर्शन के दौरान ही प्रशासन ने उन्हे डिटैन कर लिया |

