टीवी से फिल्मों तक अपनी पहचान बनाने वाली अवनीत कौर एक बार फिर अपने स्टाइलिश अंदाज को लेकर चर्चा में हैं। इस बार एक्ट्रेस येलो बिकिनी में बीच पर छुट्टियां बिताती नजर आईं। रेत पर बैठकर और अलग-अलग पोज देते हुए उनकी तस्वीरों ने फैंस का ध्यान खींचा है। अवनीत के इस लुक पर लोग जमकर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। आगे पढ़ें पूरी खबर।

येलो बिकिनी में दिखा अवनीत का खास अंदाज
अवनीत कौर ने हाल ही में अपने वेकेशन की कुछ तस्वीरें शेयर कीं। इनमें वह पीले रंग की बिकिनी पहने समुद्र किनारे नजर आ रही हैं। उनके बीच लुक में हल्का मेकअप और खुले बाल उनके स्टाइल को खास बना रहे हैं।
बीच पर दिए अलग-अलग पोज
तस्वीरों में अवनीत कभी रेत पर बैठकर तो कभी आराम से पोज देती दिखाई दे रही हैं। उनका वेकेशन लुक समर फैशन की झलक दिखाता है। तस्वीरों में उनका अंदाज कैजुअल होने के साथ ग्लैमरस भी नजर आता है।
फैंस ने कमेंट कर की तारीफ
अवनीत की तस्वीरों पर फैंस तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कई लोगों ने उनके लुक की तारीफ की, तो कुछ ने उन्हें बेहद खूबसूरत बताया। एक्ट्रेस अपने फैशन और सोशल मीडिया पोस्ट के कारण अक्सर चर्चा में रहती हैं।
चाइल्ड आर्टिस्ट से एक्ट्रेस तक का सफर
अवनीत कौर ने अपने करियर की शुरुआत बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट की थी। टीवी पर पहचान बनाने के बाद उन्होंने फिल्मों की दुनिया में भी कदम रखा। अभिनय के साथ-साथ उनका फैशन सेंस और सोशल मीडिया मौजूदगी भी फैंस के बीच लोकप्रिय है।

